Wednesday, March 7, 2012


होली आई ...


aeee होली आई , होली आई
छोटी अन्नी बोली ,
हम भी खेलेंगे होली .
होली आई , होली आई .

होली आई , होली आई
दद्दू बचो , दद्दू बचो ,
पापा ने नयी पिचकारी लाई ,
होली आई , होली आई , होली आई .

होली आई , होली आई
रंग लेकर सोना ने दौड़ लगाई ,
सब चिल्लाए न रोना , न रोना
होली आई होली आई .

होली आई , होली आई
दिम्पू उनका बड़ा भाई ,
दोनों ने मिलकर की उसकी खूब रंगाई ,
होली आई . होली आई .

इस छोटी सी नर्सरी कविता के साथ सभी मित्रों को होली की हार्दिक बधाईयां |

No comments: